दक्षिण अफ्रीका के आर्चबिशप डेसमंड टूटू का निधन

दक्षिण अफ्रीका के आर्चबिशप डेसमंड टूटू का निधन 

केप टाउन। नोबेल पुरस्कार जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के आर्चबिशप रह चुके डेसमंड टूटू का निधन हो गया है। देश के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने शोक जताते हुए बताया कि डेसमंड टूटू की 90 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी प्रतीक के रूप में जाना जाता था। राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा, आर्चशिप एमेरिटस डेसमंड टूटू का निधन दक्षिण अफ्रीका की एक बहादूर पीढ़ी का अंत है जिन्होंने रंगभेद के खिलाफ संघर्ष कर हमें एक नया दक्षिण अफ्रीका दिया है। रामफोसा ने कहा, उन्होंने खुद को गैर-सांप्रदायिक, मानवाधिकारों के यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में प्रतिष्ठित किया है। राष्ट्रपति ने मौत के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आर्चबिशप डेसमंड टूटू के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ