Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बूस्टर डोज के खिलाफ है डब्ल्यू एच ओ

बूस्टर डोज के खिलाफ है डब्ल्यू एच ओ

जेनेवा। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच कई देश अपने नागरिकों को बूस्टर डोज दे रहे हैं या फिर देने की तैयारी में हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ ने चेतावनी दी है कि अमीर देशों में धड़ल्ले से बूस्टर डोज दिया जाना वैक्सीन तक पहुंच में अंतर को और बढ़ा रही है, जिससे महामारी लंबी ख्ंिाच रही है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने जोर दिया कि हमारी प्राथमिकता टीकाकरण पूरा कर चुके लोगों को अतिरिक्त खुराक देने के बजाय ऐसे लोगों को टीका देने पर होनी चाहिए, जिन्हें अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कोई भी देश इस तरीके से महामारी की गिरफ्त से बाहर नहीं निकल पाएगा। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने कहा, ब्लैंकेट बूस्टर कार्यक्रम से महामारी के खत्म होने के बजाय लंबा खिचने की आशंका है। अधिक टीकाकरण कवरेज वाले देशों को टीके की आपूर्ति बढ़ाने से वायरस को फैलने और अपना आपको म्यूटेट करने (स्वरूप बदलने) का अधिक अवसर मिलेगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ