तालिबान ने पाक सीमा पर बाड़ लगाने से रोका
काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से पाकिस्तान लगातार उसका समर्थन करता रहा है। पाकिस्तान ने कई दफा तालिबान की मदद भी की। मगर अब दोनों की दोस्ती में दरार पड़ चुकी है। दरअसल, तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तान की सेना को दोनों देशों के बीच की सीमा पर बाड़ा बनाने से रोक दिया है। इसे लेकर तालिबानी लड़ाकों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी भी हुई है। दोनों देशों के बीच ये सीमा विवाद तब सामने आया, जब दुनियाभर के इस्लामिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष अफगानिस्तान संकट पर चर्चा के लिए इस्लामाबाद पहुंचे हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सरकार के विरोध के बावजूद 2,600 किलोमीटर की सीमा के अधिकांश हिस्से पर घेराबंदी कर ली है, जिस क्षेत्र में पाकिस्तान ने घेराबंदी की है वहां पहले भी ब्रिटिश काल के सीमांकन को भी चुनौती दी गई थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com