Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चीन में मिला डायनासोर के अंडे का भ्रूण

चीन में मिला डायनासोर के अंडे का भ्रूण

बीजिंग। दक्षिण चीन में वैज्ञानिकों को एक दुर्लभ प्रजाति के डायनासोर के अंडे का जीवाश्म मिला है। अंडे के भीतर बेहद अच्छी तरह से संरक्षित एक डायनासोर भ्रूण भी है। माना जा रहा है कि यह अंडा 66-72 मिलियन (7 करोड़ 20 लाख) साल पुराना है। इस भ्रूण को बेबी यिंगलियांग नाम दिया गया है। यह जियांग्शी प्रांत के गांझोउ शहर में शाहे औद्योगिक पार्क में ‘हेकोउ फॉर्मेशन’ की चट्टानों में पाया गया था। यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के जीवाश्म विज्ञानियों ने कहा कि यह भ्रूण ओविराप्टोरोसॉर प्रजाति से संबंधित है, जिसके दांत नहीं थे और चोंच थी। ओविराप्टोरोसॉर पंखों वाले डायनासोर थे, जो एशिया और उत्तरी अमेरिका की चट्टानों में पाए जाते हैं। इसकी चोंच और शरीर का आकार अलग-अलग होता था, जिससे वे आहार की एक विस्तृत श्रृंखला को अपना सकते थे। यह भ्रूण अब तक का सबसे ‘पूर्ण ज्ञात डायनासोर भ्रूण’ है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, बेबी यिंगलियांग जन्म लेने के बेहद करीब था। उसका सिर उसके शरीर के नीचे था, उसकी पीठ अंडे के आकार के अनुसार मुड़ी हुई थी।पैर सिर के दोनों ओर स्थित थे। आधुनिक पक्षियों में इस तरह की मुद्रा ‘टकिंग’ के दौरान देखी जाती है। टकिंग केंद्रीय तंत्रिका तंत्र से नियंत्रित एक प्रक्रिया होती है जो एक सफल हैचिंग के लिए महत्वपूर्ण है। यह रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के जीवाश्म विज्ञानी फियोन वैसम माई और उनके सहकर्मियों ने की है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ