नाटो को पुतिन ने दी चेतावनी
मॉस्को। यूक्रेन को लेकर चल रहे विवाद के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाटो को कड़ी चेतावनी दी है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अगर पश्चिम अपनी ‘आक्रामक’ नीति जारी रखता है, लेकिन बातचीत के लिए तैयार है, तो उनका देश जवाबी कार्रवाई करेगा। रूस ने यूक्रेन की सीमा पर करीब 1 लाख सैनिकों को तैनात कर रखा है। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर रहा है। व्लादिमीर पुतिन ने रूसी रक्षा मंत्रालय बोर्ड की विस्तारित बैठक में कहा, ‘अगर हमारे पश्चिमी सहयोगी अपनी स्पष्ट रूप से आक्रामक नीति जारी रखते हैं, तो हम शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का दृढ़ता से जवाब देने के लिए पर्याप्त जवाबी सैन्य-तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे।’ समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने रोमानिया और पोलैंड सहित रूसी सीमाओं के पास अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणालियों की तैनाती पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ‘हमें रूस की सुरक्षा और संप्रभुता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है।’ रूसी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) यूक्रेन में मिसाइलें तैनात करते हैं, तो वे केवल 7 से 10 मिनट में मॉस्को पहुंचेंगी। अगर वे हाइपरसोनिक हथियार हैं, तो सिर्फ 5 मिनट में पहुंचेंगे। पुतिन ने कहा, ‘उन्हें समझना चाहिए कि हम पीछे नहीं हटने वाले हैं।’ रूस ने हाल ही में नाटो को एक मसौदा समझौता भेजा है। पश्चिमी देशों के लिए यूरोप में सुरक्षा गारंटी पर अमेरिका को एक मसौदा संधि पर विचार करने के लिए भेजा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com