Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आसमान से पृथ्वी की तरफ आ रही है आफत

आसमान से पृथ्वी की तरफ आ रही है आफत

आसमान से एक विशालकाय आफत तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रही है। ये आफत है 4660 नेरेयूस नाम का एस्टेरॉयड, जो फ्रांस के एफिल टावर से भी बड़ा है। इस एस्टेरॉयड के इसी हफ्ते के अंत में धरती के बेहद नजदीक पहुंचने की संभावना है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी इस एस्टेरॉयड को संभावित रूप से खतरनाक बताया है। नासा का कहना है कि एस्टेरॉयड के 11 दिसंबर को पृथ्वी की कक्षा से गुजरने की संभावना है। हालांकि, यह धरती के वायुमंडल में प्रवेश नहीं करेगा। बताया कि 4660 नेरेयूस एस्टेरॉयड का व्यास 330 मीटर से अधिक है। यह एस्टेरॉयड लगभग 3।9 मिलियन किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी से गुजरेगा। इससे हमारी धरती को कोई तत्काल खतरा नहीं है। 4660 छमतमने का पूर्ण परिमाण 18.4 है। नासा 22 से कम परिमाण वाले एस्टेरॉयड को संभावित रूप से खतरनाक की श्रेणी में रखता है। 4660 नेरेयूस को पहली बार 1982 में खोजा गया था। यह एस्टेरॉयड विशेष है इसलिए नहीं कि यह खतरनाक है, बल्कि इसलिए कि यह पृथ्वी के करीब से सापेक्ष आवृत्ति के साथ गुजरता है। सूर्य के चारों ओर इसकी 1।82 साल की कक्षा लगभग हर 10 साल में इसे हमारे करीब लाती है। हालांकि अंतरिक्ष विज्ञान की दृष्टि से इसका ‘निकट’ होना भी एक सुरक्षित दूरी है। 1982 से ही नासा और जापानी स्पेस एजेंसी  इस पर नजर रखे हुए हैं। 
एस्टेरॉयड 4660 छमतमने पृथ्वी की तरफ तकरीबन चार मील प्रति सेकंड की रफ्तार से बढ़ रहा है। नासा ने इसे खतरनाक की श्रेणी में रखा है। हालांकि, ये एस्टेरॉयड पृथ्वी से 3।93 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। यह पृथ्वी से चांद की दूरी से लगभग 10 गुना ज्यादा दूर है, फिर भी नासा ने इसे खतरा बताया है। (हिफी)

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ