चीन में बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन
बीजिंग। चीन के ऊपर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगा। हालांकि, चीन ने कभी नहीं माना कि उसने कोरोना वायरस को जानकर फैलाया है या गलती से ये वायरस उसके देश से दुनिया में फैल गया है। कुछ का कहना है कि चीन के उटपटांग खाने से ये वायरस जानवर से इंसान में आया तो कुछ का कहना है कि लैब में बनाकर वायरस को फैलाया गया है। अब चीन से एक नई न्यूज सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां मां-बाप अपने बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन दिलवा रहे हैं। इसकी वजह भी बेहद शॉकिंग है।
चीन लंबे समय से अपने अजीबोगरीब खानपान के लिए बदनाम है। यहां कुत्ते के मांस से लेकर चमगादड़ भी शौक से खाया जाता है। इस बीच कोरोना में काफी आलोचना होने के बाद इस तरह के मांस को बैन करने की दिशा में काम किया गया लेकिन अभी भी कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। इसी बीच अब एक नई खबर सामने आई है। यहां पेरेंट्स अपने बच्चों को मुर्गी के खून का इंजेक्शन दिलवा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस सुई के पड़ने के बाद बच्चे सुपर किड बन जाएंगे और उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं होगी। चीन के लोग इस इंजेक्शन के प्रति पागल हो चुके हैं। ब्लैक तक में मिल रही महंगी सुई बच्चों को दिलवाई जा रही है। उनका मानना है कि ऐसा करने से उनके बच्चों के आसपास कोई बीमारी नहीं फटकेगी और बच्चे लंबी उम्र जी पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुर्गी के खून का इंजेक्शन बच्चों को फुर्तीला बना रहा है।हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com