हल्का होगा रसोई गैस सिलेंडर

हल्का होगा रसोई गैस सिलेंडर 

 एलपीजी ग्राहकों के लिए काम की खबर है। अब रसोई गैस का वजन हल्का किया जा सकता है। रसोई गैस सिलिंडरों का वजन ज्यादा होता है, और उन्हें एक जगह से दूसरे जगह पर ले जाना मुश्किल हो जाता है। खासकर महिलाओं को गैस सिलेंडर ढोने में परेशानी होती है। लेकिन सिलेंडर का वजन कम हो तो आम लोगों को आसानी होगी। दरअसल, लोगों की सहूलियत के लिए गैस सिलेंडर का हल्का होना जरूरी है। अगर गैस सिलिंडर को एक जगह से दूसरे जगह पर ले जाना हो तो दिक्कत खड़ी हो जाती है। लेकिन जल्द ही महिलाओं की आसानी के लिए सरकार रसोई गैस सिलिंडरों के दाम घटा सकती है। गौरतलब है कि घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों का वजन 14.2 किलोग्राम होने से इसकी ढुलाई में परेशानी होती है। इससे महिलाओं को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार इसके वजन में कमी लाने के विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ