जलियांवाला बाग कांड का बदला लेने के लिए महारानी के महल में घुसा
लंदन। क्रिसमस पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करने के लिए एक सिख महारानी के महल में घुस गया। रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स साल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए महारानी की हत्या करना चाहता था। पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, 19 साल के इस युवक का नाम जसवंत सिंह छैल है। क्रिसमस के दिन घटी इस घटना की जानकारी सोमवार को सामने आई है। वीडियो को 19 वर्षीय चैल के स्नैपचैट अकाउंट से दोस्तों को भेजा गया था। वीडियो भेजे जाने से 24 मिनट पहले क्रिसमस के दिन सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। वह महल के मैदान के अंदर रानी के निजी अपार्टमेंट से महज 500 मीटर की दूरी पर था। जैस के नाम से जाने जाने वाले चैल ने रस्सी की सीढ़ी से नुकीले बाड़ को पार करते हुए कैसल में एंट्री की थी। इस दौरान वह तीर वाले हथियारों से लैस था। वहीं, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने चमकदार काले रंग का हथियार अपने हाथों में लिया हुआ है और कैमरे में देखकर बोल रहा है। इस दौरान उसकी आवाज काफी टूटी हुई है। क्रिसमस के दिन सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में आरोपी ने कहा- ‘मैंने जो किया है और जो करूंगा उसके लिए मुझे अफसोस है। मैं रॉयल फैमिली की महारानी एलिजाबेथ को मारने की कोशिश करूंगा। यह उन लोगों का बदला है जो 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews