Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पाकिस्तान में श्रीलंकाई नागरिक को जिंदा जलाया

पाकिस्तान में श्रीलंकाई नागरिक को जिंदा जलाया

नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक मॉब लिंचिंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। देश के सियालकोट में भीड़ ने एक श्रीलंकाई नगारिक की पहले जमकर पिटाई की और इसके बाद शख्स को जिंदा जला दिया। द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सियालकोट के वजीराबाद मार्ग में हुई। बताया जा रहा है कि यहां प्राइवेट फैक्ट्रियों के श्रमिकों ने कथित तौर पर एक फैक्ट्री के मैनेजर पर हमला कर दिया। भीड़ ने मैनेजर की इतनी पिटाई की की उसकी जान चली गई। बाद में उसे आग के हवाले कर दिया। अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।
घटना का शिकार हुए व्यक्ति का नाम प्रियांथा कुमारा बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री मैनेजर पर श्रमिकों ने पैगम्बर मोहम्मद की निंदा करने का आरोप लगाया था। प्रियांथा कुमारा ने हाल ही में कुछ दिन पहले फैक्ट्री में एक्सपोर्ट मैनेजर के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी। प्रियांथा जिस फैक्ट्री में काम करता था उसमें पाकिस्तान की टी-20 टीम का सामान बनाया जाता था। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है। बता दें कि मॉब लिंचिंग की यह घटना पाकिस्तान में पहली घटना नहीं है। इससे पहले 2010 में भी इस तरह का मामला आ चुका है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में ईशनिंदा करने पर मृत्यु दंड देने का प्रावधान है और अक्सर इसका गलत फायदा उठाया जाता है। एक अधिकारी ने बताया कि मैनेजर ने कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान का एक पोस्टर फाड़ दिया था इस पोस्टर में कुरान की कुछ आयते लिखी हुई थीं। हाल ही में पाकिस्तान की इमरान सरकार ने इस संगठन पर से सभी तरह के प्रतिबंध हटा दिए थे। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ