वीर सावरकर फाउंडेशन की ओर से क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा अवार्ड 2021 राम मंदिर आंदोलन के अमर शहीद कोठारी बंधु द्वय 'राम शरद कोठारी' को मरणोपरांत दिया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए वीर सावरकर फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि यह अवार्ड उनकी प्रिय बहन पूर्णिमा कोठारी के कर कमलों में 'राम शरद कोठारी' के नाम से प्रदान किया जाएगा ।
यह भी बताया कि भुवनेश्वर के प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी एवं इस आयोजन के प्रधान अतिथि महेंद्र गुप्ता के द्वारा यह सम्मान दिया जाएगा ।
कहा कि यह आयोजन 'क्रांति ओडिशा न्यूज़ सभागार' , (मारवाड़ी क्लब के सामने) माणिक घोष बाजार , कटक के सभागार में 5 दिसंबर 2021 (रविवार) को दिन के 10:30 बजे संपन्न होगा ।
विदित हो कि वीर सावरकर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद खंडेलवाल (कटक) हैं
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार (जमशेदपुर) एवं महामंत्री कटक निवासी श्याम सुंदर पोद्दार है ।
इस कार्यक्रम के संयोजक नंदकिशोर जोशी एवं सह संयोजक सुभाष केडिया है ।
इस समारोह में भाग लेने के लिए जमशेदपुर से धर्म चंद्र पोद्दार शीघ्र ही कटक के लिए रवाना हो रहे हैं ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com