Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पाक को धार्मिक उग्रवाद से खतरा: फवाद चैधरी

पाक को धार्मिक उग्रवाद से खतरा: फवाद चैधरी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चैधरी ने देश के दुश्मनों को लेकर बड़ा बयान दिया है। फवाद चैधरी ने कहा कि इस समय पाकिस्तान को भारत, अमेरिका या फिर किसी और देश से खतरा नहीं है। पाकिस्तान को देश के भीतर ही धार्मिक उग्रवाद से सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने ये बात इस्लामाबाद में आतंकवाद के मसले पर हुई कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।
चैधरी ने कहा कि उग्रवादी ताकतें देश को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें भारत से कोई संभावित खतरा नहीं है। हमारे पास दुनिया की छठी सबसे बड़ी सेना है, हम एक परमाणु शक्ति हैं और भारत हमारा मुकाबला नहीं कर सकता।’ फवाद चैधरी ने आगे कहा, ‘हमें अमेरिका से कोई खतरा नहीं है, यूरोप से कोई खतरा नहीं है, हमें अगर सबसे बड़ा खतरा है, तो वो खुद (उग्रवाद के कारण) से है।’ उन्होंने कहा कि करीब 300 साल पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और अन्य क्षेत्रों में कोई धार्मिक उग्रवाद नहीं था, वह सूफियों की सरजमीं थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इन इलाकों में धार्मिक कट्टरता नहीं थी, जो आज के समय में देखने को मिल रही है। मंत्री ने खेद जताते हुए कहा कि आधुनिक पाकिस्तान को उग्रवाद से एक गंभीर खतरे का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह स्वीकार किया कि इस खतरे का मुकाबला करने के लिए अब तक किए गए उपाय काफी नहीं हैं। फवाद चैधरी ने कहा कि ना तो सरकार और ना ही राज्य समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार थे और सरकार को तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) से निपटने के लिए पीछे हटना पड़ा।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ