Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जमशेदपुर के सांसद ने टाटा कटिहार स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी ,

जमशेदपुर के सांसद ने टाटा कटिहार स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी ,

जमशेदपुर से हमारे संवाददाता मुकेश कुमार की खास खबर |
जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन से एक बार फिर कटिहार के लिए ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है . बुधवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया . ट्रेन रात 9.30 बजे कटिहार के लिए रवाना हो गई यात्रियों के लिए इस ट्रेन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले हो दिन ट्रेन में खचा खच यात्री भरे हुए थे . इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड बिहार से ही अलग होकर बना है इसलिए यहां बिहार के लोग ज्यादा संख्या में बसे हुए है . काफी समय से इस ट्रेन की मांग चल रही थी . उनके लगातार प्रयासों का यह परिणाम है की आज उस ट्रेन का शुभारंभ होने जा रहा है . इससे पूर्व कटिहार के लिए एक लिंक ट्रेन टाटा छपरा के साथ जाती थी . इस लिंक में कम डब्बा रहने के कारण बड़ी संख्या में कटिहार के रास्ते उत्तर बिहार जाने वाले लोग वंचित रह जाते थे . साथ ही इस लिंक ट्रेन के कारण बरौनी में अक्सर विलंब हो जाया करता था . उन्होंने कहा कि अब बक्सर के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलाने की उनकी पहल होगी . सांसद ने इस ट्रेन के शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एवं चक्रधरपुर डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी पदाधिकारियों के प्रति अपनी ओर से आभार व्यक्त किया है . "
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ