Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पोलैण्ड व बेलारूस के बीच तनाव तीसरे विश्व युद्ध की दस्तक!

पोलैण्ड व बेलारूस के बीच तनाव तीसरे विश्व युद्ध की दस्तक!

नई दिल्ली। पोलैंड और बेलारूस के बीच का तनाव क्या तीसरे विश्वयुद्ध के आरंभ की वजह बन सकता है? ये सवाल इसलिए, क्योंकि पोलैंड और बेलारूस के बॉर्डर पर शरणार्थियों को लेकर विवाद इतना बढ़ चुका है कि टैंक और मिसाइलें तक तैनात कर दी गई हैं और परमाणु हमले की धमकी दी जा रही है। आज हम आपको आसान भाषा में समझाएंगे कि क्या यूरोप में युद्ध होने वाला है? क्या ये तनाव विश्व युद्ध में बदलने वाला है? और इस वक्त दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर क्या हालात हैं?
अब क्योंकि इस विवाद में पोलैंड का नाम भी है तो लोगों के जेहन में दूसरे विश्व युद्ध की यादें ताजा हो सकती हैं। आपने पढ़ा होगा कि दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत पोलैंड से ही हुई थी। 1 सितंबर 1939 को जर्मनी ने पोलैंड पर हमला कर दिया। इस हमले के दो दिन बाद फ्रांस और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी और वो युद्ध विश्व युद्ध में बदल गया था। इस बार पोलैंड के सामने बेलारूस है, जो रूस का दोस्त है। पोलैंड और बेलारूस के बीच बॉर्डर पर घमासान मचा है। बॉर्डर पर शरणार्थियों की भीड़ है और ये इलाका बेलारूस में पड़ता है। बीच में लंबी फेंसिंग है, जिसकी दूसरी तरफ पोलैंड है। बॉर्डर पर पोलैंड के सुरक्षाकर्मी घेरा बनाकर तैनात हैं और हथियार सामने खड़ी भीड़ पर तने हैं। इसके अलावा शरणार्थियों के खिलाफ वॉटरकैनन का इस्तेमाल किया जा रहा है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए इन्हें बॉर्डर क्रॉस करने से रोकने के लिए वाटर अटैक हो रहा। बॉर्डर पर शरणार्थियों की भीड़ में बच्चे भी हैं और महिलाएं भी।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ