बीस महीने बाद खुला करतारपुर गलियारा
गुरदासपुर। करतारपुर गलियारा 20 महीने के अंतराल के बाद फिर से खुलने पर कई श्रद्धालुओं ने इससे होकर यात्रा की और अन्य ने भी पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा में मत्था टेकने की योजना बनाई है। गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक निवासी कंवलजीत सोढ़ी ने कहा, ‘‘हमारी खुशी का उस वक्त कोई ठिकाना नहीं रहा, जब हमें करतारपुर गलियारा के फिर से खुलने का पता चला और यह खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहने कहा था कि सरकार ने करतारपुर साहिब गलियारा 17 नवम्बर से फिर से खोलने का फैसला किया है। करतारपुर गलियारा पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ता है। दरबार साहिब में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष बिताये थे। गुरुनानक जयंती पर गुरु पर्व 19 नवंबर को मनाया जाएगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com