वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का सबसे सफेद पेंट, बिना A.C के घर को रखेगा एकदम ठंडा

वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का सबसे सफेद पेंट, बिना A.C के घर को रखेगा एकदम ठंडा

हमारे संवाददाता पियूष रंजन की रिपोर्ट 
यूएस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे सफेद पेंट बनाया है, जो ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने में कारगर साबित हो सकता है। दुनिया का सबसे सफेद पेंट होने के चलते पेंट का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। पर्ड्यू विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर ज़िउलिन रुआन और उनकी टीम ने यह पेंट विकसित किया है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह पेंट सूर्य की 98.1 फीसदी किरणों को परावर्तित कर सकता है, जिसकी वजह से बिल्डिंगों का तापमान कई डिग्री तक कम हो सकता है और ऐसे में उन्हें बिना A.C के भी ठंडा रखा जा सकता है। पेंट बनाने वाली टीम के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी। यह पेंट कम से कम गर्मी को अवशोषित करता है।प्रोफेसर ज़िउलिन रुआन ने बताया कि यदि आप लगभग 1,000 वर्ग फीट की छत पर इस पेंट को करते हैं तो इससे आप 10 किलोवाट के एसी जितनी ठंडक प्राप्त कर सकते हैं। यह कूलिंग आम घरों को पूरी तरह ठंडा करने के लिए लगाए जाने वाले सेंट्रल एसी से भी ज्यादा है।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ