सावन के महीने में कैसे करते है भगवान शिव की पूजा जाने आचार्य कन्हैया तिवारी जी से
हमारे उपसम्पादक सुबोध कुमार सिंह ने आप दर्शको के लिए ले कर आये है सावन के महीने में कैसे करते है भगवान शिव की पूजा आचार्य कन्हैया तिवारी जी ने बताया किस प्रकार से किया जाता है भगवान शंकर को प्रसन्न | सावन के महीने में भगवान शिव की साधना में साधक को चाहिए कि वह शुद्ध, रुद्राक्ष माला से ही शिव का मंत्र जपे. भगवान शिव की पूजा में सफेद फूल, धतूरे का फूल और तीन पत्तियों वाला बेलपत्र को उलट कर दूध से मिले हुए जल की धारा के साथ अर्पित करना चाहिए| सावन माह भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। इस माह में भगवान शिव की विधिवत तरीके से पूजा की जाती है। सावन में भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी पर भ्रमण के लिए आते हैं। इसलिए सावन में भगवान शिव की पूजा बहुत ही फलदायी होता है। शिव अपने भक्तों पर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव एक लोटे जल के अर्पण से ही प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि शिव का क्रोध सबसे भयंकर है। इसलिए सावन में शिव पूजा करते वक्त कुछ सावधानियां रखना बहुत जरूरी है। पूजा में कई सारी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइये जानते हैं किन चीजों के इस्तेमाल से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं। लाल चंदन का प्रयोग न करें भगवान शिव को वैरागी माना जाता है। वही लाल चंदन सौभाग्य का प्रतीक है इसलिए भगवान शिव को लाल रंग का कोई भी चीज अर्पित न करें। गुड़हल का फूल प्रयोग न करें भगवान शिव को वैरागी माना जाता है। गुड़हल फूल लाल रंग होने की वजह से भाग्य का प्रतीक है इसलिए भगवान शिव को अर्पित न करें। तुलसी भगवान शिव को अर्पित न करें भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है। क्योंकि भगवान शिव ने तुलसी के वृंदा रूप में पति रहे जलंधर का वध किया था। वृंदा के तुलसी रूप को भगवान विष्णु लक्ष्मी की तरह प्रिय होने का वरदान दिया था। दिव्य रश्मि ! धर्म, राष्ट्रवाद , राजनीति , समाज एवं आर्थिक जगत की खबरों का चैनल है | जनता की आवाज़ बनने के उदेश्य से हमारे सभी साथी कार्य करते है अत: हमारे इस मुहीम में आप के साथ की आवश्यकता है |हमारे खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना न भूले और बेल आइकॉन को अवश्य दबाए | खबर पसंद आने पर👉 हमारे "चैनल" को Subscribe, वीडियो को Like 👍 & Share↪ , जरुर करें चैनल को सब्सक्राइब करें खबर को शेयर जरूर करें Facebook : https://ift.tt/3dbFiJU Twitter https://twitter.com/DivyaRashmi8 instagram : https://ift.tt/35ARrp0 visit website : https://ift.tt/3d6mwRK
via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=VyUmWe6B4vU
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com