आज 07 - मई - 2021, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

आज 07 - मई - 2021, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

श्री गणेशाय नम: !!

दैनिक पंचांग

07 - मई - 2021, शुक्रवार   

पंचांग

तिथि  एकादशी  दिन 05:22:41

🔅 नक्षत्र  पूर्वाभाद्रपद  दिन  02:32:17

🔅 करण :

           बालव  15:34:28

           कौलव  28:25:49

🔅 पक्ष  कृष्ण 

🔅 योग  वैधृति  19:28:45

🔅 वार  शुक्रवार 

 

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ   

🔅 सूर्योदय  05:28:12 

🔅 चन्द्रोदय  27:48:59 

🔅 चन्द्र राशि  कुम्भ - 05:55:22 तक 

🔅 सूर्यास्त  18:32:07 

🔅 चन्द्रास्त  15:11:00 

🔅 ऋतु  ग्रीष्म 

हिन्दू मास एवं वर्ष   

🔅 शक सम्वत  1943  प्लव

🔅 कलि सम्वत  5123 

🔅 दिन काल  13:23:39 

🔅 विक्रम सम्वत  2078 

🔅 मास अमांत  चैत्र 

🔅 मास पूर्णिमांत  वैशाख 

शुभ और अशुभ समय   

शुभ समय    

🔅 अभिजित  11:51:04 - 12:44:39

अशुभ समय   

🔅 दुष्टमुहूर्त :

                    08:16:45 - 09:10:20

                    12:44:39 - 13:38:14

🔅 कंटक  13:38:14 - 14:31:48

🔅 यमघण्ट  17:12:32 - 18:06:07

🔅 राहु काल  10:37:24 - 12:17:52

🔅 कुलिक  08:16:45 - 09:10:20

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  15:25:23 - 16:18:58

🔅 यमगण्ड  15:38:47 - 17:19:14

🔅 गुलिक काल  07:16:29 - 08:56:57

दिशा शूल   

🔅 दिशा शूल  पश्चिम 

चन्द्रबल और ताराबल   

ताराबल 

🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती 

चन्द्रबल 

🔅 मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ 

🌹विशेष वरुथिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए), श्रीवल्लभाचार्य जयन्ती, रबिन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती। 🌹

राशिफल 07 - मई - 2021, शुक्रवार   

मेष (Aries):गंभीर विषयों में रुचि बनी रहेगी। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आवश्यक कार्यों को पहले करने की सोच रखें। प्रयोगों से बचें। अजनबियों और अतार्किक बातों से सतर्क रहें। दिन सामान्य फलकारक।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

वृषभ (Tauras):समझ और साझेदारी से सफलता अर्जित करेंगे। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। दाम्पत्य को मजबूती मिलेगी। स्थायित्व बढ़ेगा। दिन शुभकारक। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें।

शुभ रंग  क्रीम

शुभ अंक  :  2

मिथुन (Gemini):इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। दयालुता और ढिलाई का अन्य जन लाभ उठा सकते हैं। विपक्ष सक्रिय रहेगा। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। रिश्ते संवार पर रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

कर्क (Cancer):मन के मामले बेहतर बने रहेंगे। मित्रों से नजदीकी बढ़ेगी। शिक्षा, संतान और प्रेम पक्ष हितकर। उत्साह बना रहेगा। स्पर्धा में अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

शुभ रंग  =  फीरोजा

शुभ अंक  :  6

सिंह (Leo):व्यक्तिगत मामलों में जल्दबाजी से बचें। सबकी सहमति से किए गए प्रयास अधिक सफल रहेंगे। तनाव से राहत मिलेगी। बड़ों का आदर करें। दिन सामान्य से शुभ।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

कन्या (Virgo):महत्वपूर्ण सूचनाओं की अधिकता बनी रह सकती है। अनुशासन प्रियता बढ़ेगी। विषयों को गंभीरता से समझने की क्षमता बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी बनाए रखें।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

तुला (Libra):उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। श्रेष्ठ प्रयासों में सफलता का प्रतिशत बेहतर रहेगा। अपनों की सलाह और समर्थन कारगर रहेंगे। दिन उत्तम।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

वृश्चिक (Scorpio):गंभीरता में वृद्धि होगी। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास रहेगा। सभी प्रभाव में बने रह सकते हैं। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8

धनु (Sagittarius):दीर्घकालीन योजनाओं में निवेश करने से पहले सभी पक्षों की उचित जांच कर लें। सहज भरोसा हानिप्रद हो सकता है। दिन सामान्य फलकारक। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

मकर (Capricorn):कामकाज में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। अप्रत्याशित धनलाभ संभव है। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष शुभकर रहेगा। प्रतिभा में निखार आएगा। दिन हितकर।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

कुंभ (Aquarius):पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले पक्ष में रह सकते हैं। भूमि-भवन की प्राप्ति संभव है। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। दिन श्रेष्ठ।

शुभ रंग  =  फीरोजा

शुभ अंक  :  6

मीन (Pisces):अध्यात्म में रुचि रहेगी। धर्म संस्कार और भाग्य को बल मिलेगा। पूर्व के प्रयास अब फलित होंगे। शुभ सूचना मिल सकती है। दिन श्रेष्ठ फलकारक। कार्य गति बढ़ाएं।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

 पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ