विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मई महीने में होगी गर्मी की छुट्टी

विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मई महीने में होगी गर्मी की छुट्टी

महामहिम राज्यपाल-सह-कुलाधिपति श्री फागू चैहान के निदेशानुसार राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 01 मई, 2021 (शनिवार) से 31 मई, 2021 तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। पहले यह छुट्टी 01 जून, 2021 से 30 जून, 2021 तक घोषित थी। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार यदि मई माह में कोई परीक्षा प्रस्तावित हो तो उन्हें 01 जून, 2021 से 15 जून, 2021 तक संपन्न करा लिया जाएगा। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ