Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह के कोरोना से निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि पंकज कुमार सिंह एक कुशल प्रशासक थे। पंकज कुमार इंडियन पोस्ट एंड टेलीग्राफ सेवा के पदाधिकारी थे। प्रतिनियुक्ति पर उद्योग विभाग में उनकी तैनाती हुई थी। उनका निधन दुखद है। उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 
 दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ