Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

महामहिम राज्यपाल ने मुंगेर के श्री जयराम विप्लव को आज राजभवन में सम्मानित किया

महामहिम राज्यपाल ने मुंगेर के श्री जयराम विप्लव को आज राजभवन में सम्मानित किया

महामहिम राज्यपाल ने माननीय प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर देशरत्न डाॅ॰ राजेन्द्र प्रसाद के पैतृक निवास की यात्रा करनेवाली सीवान (बिहार) की 23 वर्षीया सुश्री प्रियंका एवं बिहार में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े तारापुर शहीद दिवस’ (मंुगेर) के ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण प्रसंग को प्रधानमंत्री जी से साझा करनेवाले मुंगेर के श्री जयराम विप्लव को आज राजभवन में सम्मानित किया

 पटना, 12 फरवरी 2021 को बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री फागू चैहान ने आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की बातों से प्रेरणा ग्रहण करते हुए भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डाॅ॰ राजेन्द्र प्रसाद के पैतृक निवास जीरादेई की पर्यटकीय यात्रा करनेवाली सीवान (बिहार) की 23 वर्षीया जागरूक बेटी सुश्री प्रियंका पांडेय एवं बिहार में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े तारापुर शहीद दिवस’ (15 फरवरी, 1932) के ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण प्रसंग को प्रधानमंत्री जी से साझा करनेवाले मुंगेर के श्री जयराम विप्लव को बुद्ध-प्रतिमा एवं मधुबनी पेंटिंग का अंगवस्त्रम्् प्रदान करते हुए सम्मानित किया।

            इस अवसर पर राज्यपाल श्री चैहान ने दोनों सम्मानित युवाओं से कहा कि जागरूक एवं होनहार युवा ही अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र का नाम रौशन करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारततथा आत्मनिर्भरएवं स्वाभिमानी भारतवर्ष के माननीय प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने की दिशा में देश के युवा वर्ग अग्रणी भूमिका निभायेंगे।

            राज्यपाल ने कहा है कि सुश्री प्रियंका जी जैसी होनहार छात्रा एवं

श्री जयराम विप्लव जी जैसे राष्ट्रभक्त बिहारी युवा को राजभवन पटना में आमंत्रित कर  सम्मानित करने से युवावर्ग राष्ट्र के नवनिर्माण हेतु अभिप्रेरित होंगे।

            ज्ञातव्य है कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 23 वर्षीया सीवानवासी बिहार की बेटी सुश्री प्रियंका द्वारा नमो एपपर लिखी गई उसकी टिप्पणियांे का संज्ञान लेते हुए विगत 31 जनवरी, 2021 को आकाशवाणी से प्रसारित अपने मन की बातकार्यक्रम में इस बात का उल्लेख किया था कि सीवान की हिन्दी साहित्य की विद्यार्थी प्रियंका जी ने उनके सुझावांे से प्रेरित होते हुए पहली जनवरी को भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डाॅ॰ राजेन्द्र प्रसाद के पैतृक निवास का परिभ्रमण किया। प्रधानमंत्री ने बताया था कि प्रियंका अपने घर से 15 कि॰मी॰ दूर प्रथम राष्ट्रपति जी के पैतृक निवास पर पहली बार जाकर काफी अभिप्रेरित हुईं। वहाँ उन्हें डाॅक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी द्वारा लिखी गई किताबें प्राप्त हुईं और अनेक ऐतिहासिक तस्वीरें देखने को मिलीं। प्रधानमंत्री जी से प्रियंका ने बापू की जीरादेई यात्रा के समय की राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं देशरत्न डाॅ॰ राजेन्द्र प्रसाद जी की एक तस्वीर भी साझा की थी। मन की बातशीर्षक उक्त कार्यक्रम के दौरान ही माननीय प्रधानमंत्री ने मुंगेर के युवा श्री जयराम विप्लव द्वारा भारतीय स्वतंत्रता-संग्राम से जुड़े बिहार के तारापुर शहीद दिवस’ (मुंगेर) के ऐतिहासिक गौरवपूर्ण प्रसंग, जिसमें भारतमाता के सपूत अनेक स्वतंत्रता-सेनानी शहीद हुए थे, के उल्लेख को भी अत्यन्त प्रेरणादायी बताया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि तारापुर शहीद दिवस’ (15 फरवरी, 1932) की ऐतिहासिक घटना के बारे में सविस्तार चर्चा एवं गौरवपूर्ण उल्लेख होना चाहिए ताकि भावी युवा पीढ़ी राष्ट्रप्रेम की भावना से और अधिक अनुप्राणित हो सके।

            राज्यपाल श्री चैहान ने भारतीय स्वतंत्रता के आगामी 75वें वर्ष के मद्देनजर स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़ी अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं और भारतीय स्वतंत्रता के महानायकों पर पुस्तक-लेखन के लिए युवा लेखकों को प्रेरित करने के माननीय प्रधानमंत्री के आह््वान के आलोक में बिहारी युवा एवं प्रबुद्ध लेखकों को भी उत्साहित होकर रचनात्मक अवदान प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है।

            राज्यपाल श्री चैहान ने आज पुनः बिहारी प्रतिभाओं की पहचान एवं प्रशंसा के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

            इस सम्मान कार्यक्रम के समय राज्यपाल के सचिव श्री राॅबर्ट एल॰ चोंग्थू भी

उपस्थित थे।दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ