Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हेड कैशियर की अभद्रता के कारण फूटा जनता का गुस्सा

हेड कैशियर की अभद्रता के कारण फूटा जनता का गुस्सा

हमारे संवाददाता वेद प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट 
बैंक का कार्य चार बजे समाप्त हो जाने के बाद बैंक में   बैठकर शराब पीने 
•हर एक काम के लिए रिश्वत लेने
•किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन और अन्य लोन पर 10 प्रतिशत रिश्वत लेने का गंभीर आरोप क्षेत्र की जनता ने लगाया । 
•बैंक के प्रबंधक के ऊपर भी लगे गंभीर आरोप
 बंगरा बाजार, भाटपार रानी, देवरिया ( उत्तर प्रदेश ) 
बंगरा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में कार्यरत सोनू कुमार ( हेड कैशियर ) के द्वारा राहुल सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह जो बंगरा बाजार के स्थाई निवासी हैं, के साथ अभद्रता करने की जिसकी वजह से आज सेंट्रल बैंक के सामने करीब दो सौ लोगों ने हेड कैशियर सोनू कुमार के खिलाफ जमकर विरोध जताया । राहुल कुमार के अनुसार वे खाता संबंधी सुधार के लिए बैंक में गए हुए थे जहां उनका सामना सोनू कुमार से हुआ तो उन्होंने कार्य को उलझाने का काम किया । राहुल कुमार इस कार्य को लेकर दो हफ्ते से परेशान थे और सोनू कुमार के द्वारा  बार-बार उन्हें परेशान किया जा रहा था । राहुल कुमार का कहना है कि जब उनकी शिकायत मैं मैनेजर साहब के पास लेकर पहुंचा तो सोनू अपने चेंबर से निकलकर मेरा गला पकड़ लिए और मुझे धक्का देने लगे । राहुल कुमार  बैंक से बाहर आए और यह सारी घटनाएं अपने अभिभावक से बताएं तो उन्होंने क्षेत्रीय जनता को इसकी जानकारी दी । क्षेत्र की जनता ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया देवरिया जिले के एक अधिकारी को बैंक पर बुलाया और उनसे बैंक में सोनू कुमार के द्वारा की गई अभद्रता की जानकारी के साथ-साथ और बहुत सी बातें बातें बताई। आसपास के दुकानदार, अनेक खाताधारक, किसान , बंगरा के ग्राम प्रधान, युवा नेता रवि कुमार ,राघवेंद्र प्रताप सिंह ,जैसे अनेक गणमान्य लोगों के साथ करीब दो सौ की संख्या में बैंक के नीचे लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई  । वहां लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने ऐसी बातें सोनू कुमार हेड कैशियर के विषय में बताई कि बैंक के अधिकारी शर्मसार हो गए ।  उसी भीड़ में बैंक के प्रबंधक  केशव कुमार को बुलाया गया तो भीड़ में खड़े तमाम लोगों ने उन पर भी बैंक में शराब पीने और और शराब पीकर  कार्य करने का गंभीर आरोप लगाया । 
 कुछ लोगों का कहना था की बैंक मैनेजर यदि अपनी ड्यूटी के प्रति इमानदार रहते तो सोनू कुमार की हिम्मत नहीं थी कि वह किसी के साथ इस तरह की बदसलूकी कर पाते। आम लोगों का कहना था कि राहुल का मामला तो एक मामूली सी बात है। बैंक के भीतर रिश्वतखोरी, बैंक का कार्य समाप्त हो जाने के बाद  शाम 5 बजे से 7 के बीच में शराब पीने का काम , दलाली का काम, लोन में प्रतिशत लेने का काम सोनू कुमार के द्वारा वर्षों से किया जा रहा है । लोगों का कहना था कि सोनू कुमार के  द्वारा जनता को इतना परेशान किया जाता है कोई अगर उनसे अपने अधिकार की बात करें तो वे गुंडई की भाषा में बात करते हैं। काफी हंगामे के बाद अधिकारी ने दो चार लोगों को कहा कि आप मेरे साथ बैंक के भीतर चलें और सोनू कुमार से वही आमने- सामने पूछताछ की जाएगी ।  बैंक में जब सोनू कुमार को उन लोगों के समक्ष बुलाया गया और उनकी इस हरकत पर वहां मौजूद लोगों ने जब सवाल उठाया तो सोनू कुमार गुरुर में उन लोगों को ही अपशब्द कहने लगे । इसके बाद वहां लोग भड़क गए और उन्हें कहा कि हम बाहर जाएंगे और सोनू कुमार के खिलाफ एफ आई आर करेंगे । काफी समय तक जनता बैंक के नीचे जमी रही । बाद में पुलिस प्रशासन के सहयोग से मामले को शांत कराया गया । अब देखना है कि जिले के अधिकारी  सोनू कुमार के खिलाफ कौन सी कार्रवाई करते हैं । फिलहाल जनता में बहुत आक्रोश है ।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ