मुख्यमंत्री ने राजगीर स्थित गुरुद्वारा श्री नानक देव शीतलकुंड का किया परिभ्रमण, गुरुद्वारे में मत्था टेका
- जब तक पृथ्वी रहेगी तब तक ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल राजगीर के प्रति श्रद्धा बरकरार रहेगी- मुख्यमंत्री
पत्रकारों से बातचीत करते हुए
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का जन्म स्थान बिहार के पटना
साहिब में है। उनका 350वां प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं की हर
सुविधा का ध्यान रखा गया था। वर्ष 2019 में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव शीतलकुंड का शिलान्यास किया
गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर
का गर्म कुंड अपने आप में अनोखा है। वर्ष 1506 ई0 में श्री गुरुनानक देव जी राजगीर आए थे। उस समय गुरुनानक देव
जी से लोगों ने आग्रह किया कि यहां सभी गर्म कुंड हंै,
एक शीतल कुंड भी होना चाहिए। गुरुनानक देव जी जिस कुंड में खड़े
हुए,
तत्काल ही वह कुंड शीतल हो गया,
जो आज शीतल कुंड के रुप में जाना जाता है। यह अपने आप में यूनिक
है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर
अद्भुत जगह है। यहां वेणुवन, घोड़ा कटोरा का निर्माण कराया गया है। कुछ दिन पहले भी हम राजगीर
आए थे लेकिन उस दिन मौका नहीं मिला। आज गुरुनानक देव जी के गुरुद्वारे में आकर मत्था
टेका और यहां हो रहे निर्माण कार्य को देखने और समझने का मौका मिला। जिस दिन इस गुरुद्वारे
का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा उस दिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी। इस वर्ष यह नवंबर
तक बनकर तैयार हो जाएगा तो जो श्रद्धालु पटना साहिब आएंगे,
वे राजगीर भी आएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि देश-विदेश से भी
लोग राजगीर आएंगे और यहां की कई अद्भुत चीजों को देखेंगे। राजगीर में सभी धर्म के लोग
आस्था प्रकट करने के लिए आते हैं। इस पौराणिक तथा ऐतिहासिक स्थल के प्रति सबके मन में
सम्मान है। राजगीर मगध साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी,
जब तक पृथ्वी रहेगी लोगों के मन में इस अद्भुत स्थल के प्रति
श्रद्धा बरकरार रहेगी।
उन्होंने कहा कि गंगाजल को
शुद्ध पेयजल के रुप में नवादा, बोधगया, गया एवं राजगीर में लोगों तक पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा
है। राजगीर का भू-जल स्तर मेंटेन रहे, कुंड में पानी बना रहे इन सब चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है।
यहां जो भी जरुरत होगी, सारी चीजों की व्यवस्था की जाएगी। लोगों की सुविधाओं का ध्यान
रखना हमारा कर्तव्य है।
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com