Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वह करेगा गलत (हिन्दी ग़ज़ल)

वह करेगा गलत (हिन्दी ग़ज़ल)

जिसका बिगड़ गया है लत,
वह करेगा गलत दर गलत।१।
तुम देते रहो न उसे उपदेश,
पर वह होगा नहीं कभी नत।२।
इधर तुम लगे रहो बनाने में,
उधर कर जायेगा खीलकत।३।
जीतना चाहो लुटा लो प्यार,
फैला देगा एकबारगी नफरत।४।
तुम तो सिर्फ मानवता पढ़ें हो,
वह तो करता रहा है सियासत।५।
अपनी इज्जत बचाने के लिए-
लोग उसका करता हैं खिदमत।६।
यदि उससे छुटकारा चाहते हो-
तो एकसाथ कर दो न बगावत।७।
ये प्रणय गीत का समय नहीं है,
भेजो उसे ललकार का खत।८।
ये 'मिश्रअणु' तो क्रांतिदर्शी है,
तभी तो है दो-दो हाथ को उद्धत।९।
     ---:भारतका एक ब्राह्मण.
       संजय कुमार मिश्र 'अणु'
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ