Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

खस्सी चोरी के आरोप में जेल में बंद युवक ने मांगी जमानत

खस्सी चोरी के आरोप में चार माह से जेल में बंद एक युवक ने अब जिला जज की अदालत से जमानत मांगी है। लोअर कोर्ट ने युवक की अर्जी नवंबर में ही खारिज कर दी थी। मधेपुरा के चौसा निवासी नवल कुमार को आठ अगस्त 2020 को गिरफ्तार किया गया था। तिलकामांझी के शीतला स्थान रोड निवासी बेबी देवी ने आरोप लगाया था कि उसके घर के पास से नवल व उसका दोस्त सोनू दास खस्सी चुराकर टोटो पर लेकर भाग रहा था। तभी उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों ने टोटो समेत उनकी खस्सी समेत दो अन्य चुराई खस्सी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने टोटो जब्त कर दोनोें खस्सी चोरों को जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद 9 नवंबर 2020 को नवल ने सीजेएम कोर्ट से ऑनलाइन तरीके से जमानत मांगी। इसके बाद वर्चुअल कोर्ट के सीटिंग जज प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रभूषण भारती ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/a-man-jailed-on-charges-of-stealing-khasi-seeks-bail-128093200.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ