अंग एक्सप्रेस बुधवार को भी नहीं चलेगी। यह 30 दिसंबर को भी कैंसिल थी। इसके न चलने से आम यात्रियों के साथ सिल्क व्यापारियों की भी परेशानी बढ़ गई है। ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स की माने तो यह ट्रेन अहम है। इसे रद्द न किया जाए। भागलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस के चालू होने से सिल्क व्यापार में तेजी आई थी।
हर हफ्ते करीब 10 करोड़ का सिल्क उत्पाद बेंगलुरु भेजा जा रहा था। लेकिन दो सप्ताह ट्रेन के कैंसिल रहने से सिल्क उत्पादकों को घाटा हुआ है। अंग एक्सप्रेस के बंद होने से वेल्लोर जाने वालों को भी दिक्कत हो रही है। इस ट्रेन से दक्षिण कर्नाटक के वेल्लोर स्थित अस्पताल में भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए जाते हैं।
भागलपुर, बांका, अमरपुर, सुल्तानगंज, कटोरिया आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मजदूर भी बेंगलुरु में मजदूरी करने जाते हैं। बेंगलुरु में उत्पादित गुलाब, पपीता सहित कई फल भी इसी ट्रेन से भागलपुर आते हैं। यह भी दो हफ्ते से बंद है। चेंबर सदस्य चांद झुनझुनवाला ने भी इसे रद्द न करने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/ang-express-canceled-today-20-crore-silk-product-did-not-go-to-bengaluru-128093103.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews