आज 09 - जनवरी - 2021, शनिवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?

आज 09 - जनवरी - 2021, शनिवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?

 दैनिक पंचांग एवं  राशिफल - सभी 12 राशियों  के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध  ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से    

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग  09 - जनवरी - 2021, शनिवार

पंचांग

तिथि                एकादशी               सायं  06:03:36

नक्षत्र                विशाखा                दिन  11:17:00

करण :              बव                      08:31:22

                       बालव                   19:19:20

पक्ष                  कृष्ण

योग                 शूल                      15:00:04

वार                 शनिवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय                                       06:45:10

चन्द्रोदय                                      28:10:00

चन्द्र राशि                                    वृश्चिक

सूर्यास्त                                        05:15:05

चन्द्रास्त                                       14:09:00

ऋतु                                            शिशिर

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत                                    1942  शार्वरी

कलि सम्वत                                   5122 

दिन काल                                     10:25:56

विक्रम सम्वत                                 2077 

मास अमांत                                   मार्गशीर्ष  

मास पूर्णिमांत                                पौष  

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

                       अभिजित           12:07:22 - 12:49:05

अशुभ समय   :-

               दुष्टमुहूर्त :                  07:15:15 - 07:56:59

                                             07:56:59 - 08:38:43

                  कंटक                     12:07:22 - 12:49:05

               यमघण्ट                    14:54:17 - 15:36:00

               राहु काल                  09:51:44 - 11:09:59

               कुलिक                      07:56:59 - 08:38:43

               कालवेला या अर्द्धयाम  13:30:49 - 14:12:33

               यमगण्ड                    13:46:28 - 15:04:42

                गुलिक काल              07:15:15 - 08:33:30

               दिशा शूल                  पूर्व   

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती 

चन्द्रबल 

वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

विशेष ~

सफला एकादशी व्रत, (सभी के लिए)पश्चिम दिशा में उदय, शनि पश्चिम दिशा में अस्त।

 आज का दैनिक राशिफल  09 - जनवरी - 2021, शनिवार

1.    

मेष (Aries):

आप का दिन मिश्रित फलदायी है। आज आप अस्वस्थता एवं व्यग्रता का अनुभव करेंगे। शरीर में थकान और आलस्य एवं मन में अशांति की अनुभूति होगी। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे, जिससे कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यवहार में नम्रता लाने का प्रयास करें। निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें। धार्मिक यात्रा होगी।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

2.    

वृषभ (Tauras):

आज का दिन सावधानी से बिताएं। आज किसी भी नए कार्य को शुरू न करें। आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, खान-पान में विशेष ध्यान रखना हितकर है। थकान और व्याकुलता का अनुभव करेंगे। ऑफिस में कार्यभार के कारण अधिक थकान होगी। प्रवास लाभदायी नहीं होंगे। आध्यात्मिकता के लिए कुछ समय निकालें।

शुभ रंग  =  श्याम

शुभ अंक  :  6

3.    

मिथुन (Gemini):

आपका दिन आनंद-प्रमोद तथा भोग-विलास में बीतेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से भेंट होगी। मित्रों तथा प्रियपात्रों के साथ मनोरंजनपूर्ण प्रवास हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी और उन्हें पहनने के अवसर मिलेंगे। प्रणय के लिए दिन अच्छा है। भोजन में मीठा खाने को मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

4.    

कर्क (Cancer):

आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा और सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। घर में परिजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा। नौकरी में निम्न सहकर्मियों से लाभ होगा। स्त्री मित्रों से भेंट से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

5.    

सिंह (Leo):

आज का दिन आनंद से बीतेगा। अधिक कल्पनाशील बनेंगे। मौलिक काव्य रचना की प्रेरणा मिलेगी। प्रियतम से भेंट शुभ फलदायी होगी, परिणामस्वरूप दिन भर मन प्रसन्न रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों के अभ्यास हेतु अच्छा समय है। मित्रों सेे मिलन होगा, स्त्री मित्रों से लाभ मिलेगा। आज आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  1

6.    

कन्या (Virgo):

आज का दिन अच्छा नहीं है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई परेशानियों से मन व्याकुल रहेगा। स्फूर्ति का अभाव होगा। स्वजनों से अनबन रहेगी। मां के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखिएगा। स्त्री और पानी से हानि का डर रहेगा। लोगों के समक्ष अपमान न हो, ध्यान रखें। धन नाहक खर्च होगा।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

7.    

तुला (Libra):

आपका दिन शुभ फलदायी होगा। बंधुओं के साथ बैठकर घर के संबंध में चर्चा होगी। छोटे धार्मिक स्थल पर जाएंगे। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। व्यवहारिक प्रसंग से यात्रा कर सकते हैं। नए कार्यों के लिए शुभ दिन है। शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। पूंजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है। आज भाग्यवृद्धि होगी।

शुभ रंग  =  श्याम

शुभ अंक  :  6

8.    

वृश्चिक (Scorpio):

आज साधारण लाभ होगा। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगड़े न हों, इसका विशेष ध्यान रखिएगा। कुटुंब के सदस्यों के बीच गलतफहमी को दूर रखें। शारीरिक परेशानी के साथ मन में ग्लानि रहेगी। नकारात्मक मानसिकता से बचें। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। विद्यार्थियों के सामने अवरोध आएंगे।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

9.    

धनु (Sagittarius):

आप शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होगा। धार्मिक यात्रा की संभावनाएं हैं। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है। स्वजनों को मिलने से आनंदित रहेंगे। दांपत्यजीवन का सुख मिलेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में यश बढ़ेगा।

शुभ रंग  =  केशरी

शुभ अंक  :  7

10.       

मकर (Capricorn):

आज आपको सावधानीपूर्वक रहना है। व्यावसायिक कार्यों में हस्तक्षेप बढ़ेगा। खर्च अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता व खर्च बढ़ेगा। रोग संबंधी चिंता रहेगी। पुत्र व रिश्तेदारों से अनबन संभव है। परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। दुर्घटना से संभलकर रहें।

शुभ रंग  =  श्याम

शुभ अंक  :  6

11.       

कुंभ (Aquarius):

नए कार्यों को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ की संभावना है। स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है। लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा। पत्नी और पुत्र की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे। विवाह के इच्छुकों के लिए विवाह के योग बनेंगे। घूमने की योजना बना सकते हैं।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

12.       

मीन (Pisces):

आपका दिन अत्यंत शुभ होगा। सफलता व उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी। पिता तथा बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा। लक्ष्मी की कृपादृष्टि रहेगी। कुटुंब में आनंद का वातावरण होगा। सरकार से लाभ होगा। मान-सम्मान तथा पदोन्नति होगी। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  1


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ