राज्य सूचना आयुक्त के आदेश पर अमल नहीं करने पर कर्तव्यहीनता के आरोप पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नसीम अहमद को निलम्बित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भागलपुर से संबंधित एक मामले में हुई है। गुरूवार को डीईओ नसीम अहमद के निलंबन की सूचना मिलते ही पूरे शिक्षा विभाग में हडकंप मच गया। शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों में इसी बात की चर्चा करते हुए कर्मी देखे गए।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नसीम अहमद तत्कालीन लोक सूचना पदाधिकारी सह डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान भागलपुर जो अभी वर्तमान में मधुबनी के डीईओ हैं के विरूद्ध राज्य सूचना आयुक्त के आदेश पर ससमय सूचना नहीं देने के कारण उक्त सभी मामलों में 25-25 हजार रुपए का अर्थदंड की राशि जमा करने का निर्देश दिया गया था। नसीम अहमद से प्राप्त सूचना के समीक्षा के बाद पाया गया कि एक मामले पर उच्च न्यायालय पटना द्वारा तत्काल स्थगन आदेश निर्गत किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/deo-suspended-on-charges-of-dutylessness-128024944.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews