Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वयोवृद्ध समाजसेवी गणेश खिरहरी का निधन, लोगों ने जताया शोक

5 दशक से खड़गपुर के राजनैतिक और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर शिरकत करने वाले समाजसेवी गणेश खिरहरी का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वे पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन का समाचार सुनकर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि कि स्व. खिरहरी सामाजिक सरोकार से जुड़े व्यक्ति थे। उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है।

इधर निधन का समाचार पाकर विधान पार्षद सह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा. समीर कुमार सिंह स्व. खिरहरी के पश्चिम अजीमगंज स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया। उनके निधन पर मो. इनामुल हक, ईशु यादव, पंकज कुमार यादव, सुजीत कुमार मुन्ना सहित अन्य ने शोक जताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/haveli-kharagpur/news/veteran-social-worker-ganesh-khirhari-passed-away-people-mourned-128046244.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ