प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन के परिसर में बिहार प्रदेश वार्ड पंच संघ सह लोकतंत्र रक्षा अभियान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष रामाश्रय दास ने की। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 30 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित गोदानी सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में वार्ड, पंच सदस्य का जिला सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया।
सम्मेलन की सफलता के लिए वार्ड सदस्य संघ के सदस्य गांव गांव जाकर वार्ड सदस्य पंच से सम्मेलन में शामिल होने की अपील करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि वार्ड सदस्य पंच सदस्यों को नियमित पंद्रह हजार मासिक वेतन, तथा आठ हजार यात्रा भता, 2006 से वार्ड सदस्यों एवं पंच को आजीवन पेंशन शीघ्र लागू करवाने, मुखिया सरपंच का एकल पद समाप्त कराने, वार्ड सदस्य के अधिकारों को उपेक्षा करने वाले दबंग मुखिया के खिलाफ कार्रवाई करने, कार्यकारणी सदस्यों की बैठक करने की मांग की गई।
अफसरशाही पर रोक लगाने, आवास योजना की राशि पांच लाख करने समेत अन्य मांगों के समर्थन में वार्ड सदस्य लगातार संघर्ष कर रहे है। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक लगातार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर असलम मंसुरी, बिगन आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/state-ward-union-conference-on-30th-decision-to-agitate-till-demands-are-met-128031985.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews