Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सीबीआई से मांगी डीआरडीए के पूर्व क्लर्क पर कार्रवाई की अपडेट रिपाेर्ट

सृजन घाेटाले में फंसे डीआरडीए के पूर्व क्लर्क अरुण कुमार पर लगे आराेपाें काे लेकर चल रही विभागीय कार्यवाही की सुनवाई शनिवार काे हुई। हालांकि पिछली सुनवाई में अरुण कुमार ने संचालन पदाधिकारी सह जिला लाेक शिकायत निवारण पदाधिकारी से सीबीआई की कार्रवाई की अपडेट रिपाेर्ट मांगी थी, ताकि वह अपना पक्ष रख सके।

इसके बाद प्रस्तुतिकरण पदाधिकारी ने सीबीआई से अरुण कुमार पर की गई कार्रवाई की अपडेट रिपाेर्ट मांगी है। जब तक सीबीआई से रिपाेर्ट नहीं आएगी, तब तक विभागीय कार्यवाही की सुनवाई नहीं हाे सकेगी। अरुण कुमार पर आराेप है कि उन्हाेंने करीब दर्जनभर चेकाें काे डीआरडीए के खाते में जमा करने के बजाय सृजन महिला विकास सहयाेग समिति के खाते में जमा कर दिए थे।

रजिस्टर में काउंटर फाेलियाे भी नहीं लगाया है। इस कारण से ही उसके स्तर पर गड़बड़ी की आशंका है। इसकाे लेकर जब सीबीआई ने जिला प्रशासन से अरुण कुमार के खिलाफ अभियाेजन स्वीकृति मांगी ताे इसके बाद ही अरुण कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू हाे गई। डीआरडीए से 89 कराेड़ रुपए की हेराफेरी की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Reported update on action against former Clerk of DRDA from CBI


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/reported-update-on-action-against-former-clerk-of-drda-from-cbi-127894234.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ