Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

स्नातक निर्वाचन के चुनावी समर में उतरे प्रत्याशियों पर सरस्वती के साथ लक्ष्मी की भी है असीम कृपा

तिरहुत स्नातक निर्वाचन के चुनावी समर में उतरे प्रत्याशियों पर सरस्वती के साथ-साथ लक्ष्मी की भी असीम कृपा है। अधिकतर प्रत्याशी बीए, एलएलबी, एमए तथा पीएचडी की डिग्री ले चुके हैं। इनमें से कुछ उम्मीदवार करोड़पति हैं। हालांकि, काफी पढ़े- लिखे हाेने के बावजूद इनमें से अधिकांश प्रत्याशी खेती-बारी के साथ अपना व्यवसाय कर रहे हैं।

स्नातक निर्वाचन चुनाव के मैदान में डटे एक दर्जन प्रत्याशियों में केवल एक ही प्रोफेसर हैं। दाे प्रत्याशी की पत्नी शिक्षिका है। तिरहुत स्नातक निर्वाचन चुनाव के लिए नामांकन व स्क्रूटनी के बाद अब मतदान में केवल नाै दिनाें का समय बच गया है। इसे देखते हुए सभी उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इनके मतदाता चार जिले में हैं।

मैदान में डटे हैं ये 12 उम्मीदवार

देवेश चंद्र ठाकुर
जद-यू उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 67 वर्षीय श्री ठाकुर नीतीश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। इनकी कुल संपत्ति 4 करोड़ 86 लाख की है। इनके बचत खाते में भी 76 लाख 55 हजार है। इनके ऊपर मुंबई के तिलक नगर थाने में गैर इरादतन दुर्घटना में मृत्यु का मुकदमा दर्ज है।

अनिल कुमार सिंह
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 57 वर्षीय अनिल कुमार सिंह तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है। लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े हाेने के बाद भाजपा में शामिल हुए। स्नातक तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद कृषि क्षेत्र में कार्य करते हैं। इनकी कुल संपत्ति 2.70 लाख की है। तथा डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य की जमीन के मालिक हैं।

मनीष मोहन
35 वर्षीय युवा मनीष माेहन तिरहुत स्नातक क्षेत्र से राजद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं। पुणे विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद वह खुद का व्यवसाय कर रहे हैं। इनके ऊपर सिकंदरपुर ओपी में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इनकी कुल संपत्ति 73. 67 लाख की है। इनके पास एक करोड़ से अधिक कीमत की जमीन भी है।

डॉ मनोज कुमार
जनता राज विकास पार्टी से 38 वर्षीय डाॅ. मनाेज कुमार ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा दाखिल किया है। एलएलबी के साथ पीएचडी की डिग्री लेने के बाद प्रोफेसर हैं। इनके पास 9.20 लाख की सकल संपत्ति तथा 2 एकड़ कृषि जमीन है।

प्रणय कुमार
38 वर्षीय प्रणय कुमार स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में एक बार फिर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पर्चा दाखिल किया है। एमए पास हाेने के बाद वह कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं। इनके पास 3.5 बीघा जमीन है। यह पिछले चुनावी लड़ाई में भी उम्मीदवारों काे कड़ी टक्कर दी थी।

कौशल किशोर
बज्जिकांचल विकास पार्टी से काैशल किशोर ने अपनी उम्मीदवारी पेश की है। वह 44 वर्ष के हैं। इनके ऊपर किसी प्रकार का आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की है। पेशे से वकील हैं। इनके पास कोई उल्लेखनीय संपत्ति नहीं है।

उत्तम पांडे
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तम पांडे निर्दलीय मैदान में डटे हुए हैं। 35 वर्षीय पांडेय छात्र नेता हैं।

एहतेशामुल हसन रहमानी
49 वर्षीय स्नातक एहतेशामुल हसन रहमानी निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं।

प्रेम कुमार पासवान
निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 52 वर्षीय प्रेम कुमार पासवान ने नामांकन दाखिल किया है। इन्होंने एलएलबी के साथ स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। पेशे से वकील हैं। इनके पास कुल ₹98000 की संपत्ति है तथा उनकी पत्नी शिक्षिका हैं।

देवेंद्र साह
स्नातक उत्तीर्ण 51 वर्षीय देवेन्द्र साह निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। इनके ऊपर किसी प्रकार का आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। इनके पास कुल 7.29 लाख तथा पत्नी के पास 4.43 लाख रुपया की सकल संपत्ति है।

अशेश्वर राय
51 वर्षीय अशेश्वर राय भी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। इनके पास कुल 51 लाख की संपत्ति है। यह एमए पास है। वर्तमान में कृषि कार्य करते हैं। यह सीतामढ़ी जिले के परिहार के रहने वाले हैं।

अरुण कुमार जैन
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 55 वर्ष के अरुण कुमार जैन ने निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। इन्होंने स्नातक डिग्री हासिल की है। इनकी पत्नी शिक्षिका है। इनके ऊपर किसी प्रकार का आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इनके पास कुल 45.5 हजार रुपया है तथा पत्नी के पास 7.40 लाख रुपया है। इनके पास कुल 14.45 लाख की संपत्ति है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तिरहुत स्नातक निर्वाचन के चुनावी समर में उतरे प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर और अनिल कुमार सिंह।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/along-with-saraswati-lakshmi-also-has-immense-blessings-on-the-candidates-who-went-to-the-election-summer-127808546.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ