Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

रालोसपा ने 37 में 18 कोईरी प्रत्याशी उतारे, बसपा को 80 सीटें, दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी

दूसरे चरण के चुनाव में रालोसपा ने 37 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। शुक्रवार को रालोसपा अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव ने उम्मीदवारों की सूची जारी की।

पहले चरण की तरह ही दूसरे चरण के उम्मीदवारों में कोईरी को अधिक टिकट दिया गया है। 37 में 18 उम्मीदवार कोईरी हैं। 3 राजपूत, 3 यादव, 3 पासवान, 2 कुर्मी, 1 भूमिहार, 4 मुस्लिम प्रत्याशी बनाए गए हैं। ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट (जीडीएसएफ) में रालोसपा 104 सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है। बसपा के प्रत्याशी 80 सीटों पर हैं।

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम 24, देवेंद्र यादव की पार्टी समाजवादी जनता दल 25, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 5 और जनवादी पार्टी सोशलिस्ट 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बिहार के लिए अपना चुनाव अभियान तय कर लिया है। जीडीएसएफ की प्रमुख घटक बसपा ने प्रचार अभियान की रणनीति बनाई है। 23 अक्टूबर को मायावती दो जनसभाओं को सं‍बोधित कर सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RLSP fielded 18 Koeri candidates in 37, BSP got 80 seats, list of second phase candidates released


source https://www.bhaskar.com/bihar-election/news/rlsp-fielded-18-koeri-candidates-in-37-bsp-got-80-seats-list-of-second-phase-candidates-released-127821616.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ