Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

लाेडेड देसी पिस्टल व दो कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

स्थानीय पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के मझौरा मोड़ के समीप से छापेमारी कर लोडेड पिस्टल के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों अपराधी की पहचान मेहसौल ओपी क्षेत्र के बसवरिया निवासी जय प्रकाश राय व मेजरगंज थाना क्षेत्र के हरपुरकला गांव निवासी धनंजय कुमार सिंह के रूप में की गयी है।

थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मझौरा मोड़ के समीप मेजरगंज के तरफ से आ रहे दो युवक पिस्टल लेकर आ रहा है। सूचना पर उक्त मोड़ पर पूर्व से घात लगाए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने के क्रम में एक देसी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हथियार को जब्त कर गिरफ्तार दोनों अपराधी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों अपराधी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two miscreants arrested with leaded country pistol and two cartridges, sent to jail


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/riga/news/two-miscreants-arrested-with-leaded-country-pistol-and-two-cartridges-sent-to-jail-127683971.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ