
झारखंड में हिंदू महासभा का भविष्य अब लगता है शून्य पर पहुंच गया है ।


एक समय में हिंदू महासभा के टिकट पर चुनाव लड़े एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने अखिल भारत हिंदू महासभा की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के साथ-साथ सभी कमेटी और उप कमेटी को भंग कर दिया है ।
इसके पश्चात अ० भा० हिंदू महासभा से अपना नाता ही तोड़ लिया है ।
श्री पोद्दार का कहना है कि हम झारखंड में झारखंड की जनता की भलाई के लिए काम करेंगे ।
कहा कि झारखंड के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए और अपने अनेक कार्यकर्ताओं की प्रबल इच्छा को देखते हुए हमने अखिल भारत हिंदू महासभा का दामन छोड़ दिया है ।
अब हमने अपनी एक नयी संस्था ' झारखंड जन महासभा ' बनाई है जो फिलहाल गैर राजनीतिक दल के रूप में है ।
भविष्य में जिलावार होने वाली बैठकों में निर्णय किया जा सकेगा कि हम राजनीति के क्षेत्र में काम करेंगे या नहीं ।
झारखंड महिला सभा यह अब झारखंड जन महासभा की इकाई होगी ।
झारखंड महिला सभा के द्वारा आज दुमका में एक सादे कार्यक्रम के अंतर्गत सोनम कुमारी को पूजा मंडल के द्वारा माला पहनाकर दुमका जिला अध्यक्ष के रूप में स्वागत किया गया ।
श्री पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुमका जिला अध्यक्ष के रूप में सोनम कुमारी का स्वागत करने के लिए झारखंड जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार एवं झारखंड महिला सभा की अध्यक्ष सरस्वती महंतों ने संयुक्त रुप से पूजा मंडल को अधिकृत किया कि वे सोनम कुमारी को दुमका जिलाध्यक्ष के रूप में माला पहनाकर उनका स्वागत करें ।
दुमका जिला की नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सोनम कुमारी ने अपने बड़े भाई समान झारखंड जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार से फोन पर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।
नवनिर्वाचित दुमका जिलाध्यक्ष सोनम कुमारी ने अपनी कार्यसमिति की घोषणा की है जिसके अनुसार अध्यक्ष सोनम कुमारी , उपाध्यक्ष पुष्पा पंडित एवं सरोज कुमारी शर्मा , महासचिव पूजा मंडल , सचिव पायल साहा एवं कल्पना शर्मा , कोषाध्यक्ष सुजीता कुमारी इसके अलावा कार्यसमिति सदस्य के रूप में पूजा शर्मा , रेखा देवी , करीना कुमारी , स्नेहा कुमारी , प्रियंका कुमारी , ममता शर्मा , संगीता कुमारी एवं प्रीति शर्मा को बनाया गया है ।
श्री पोद्दार एवं सरस्वती महतो ने सोनम कुमारी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर एवं उनके द्वारा गठित नई कार्यसमिति की सारी सदस्याओं को बहुत-बहुत बधाई प्रेषित की है ।
यह जानकारी झारखंड जन महासभा के द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है ।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews