' झारखंड जन महासभा ' का गठन
जमशेदपुर से हमारे संवाददाता श्रीनिवास सिंह की रिपोर्ट
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने को लेकर श्री पोद्दार ने अखिल भारत हिंदू महासभा की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति एवं सभी कमेटियों को भंग करते हुए हिन्दू महासभा से अपना नाता तोड़ लिया है ।
श्री पोद्दार का कहना है कि हम झारखंड में झारखंड की जनता की भलाई के लिए काम करेंगे ।
कहा कि झारखंड के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए और अपने अनेक कार्यकर्ताओं की प्रबल इच्छा को देखते हुए हमने अखिल भारत हिंदू महासभा का दामन छोड़ दिया है ।
अब हमने अपनी एक नयी पार्टी ' झारखंड जन महासभा ' बनाई है जो फिलहाल गैर राजनीतिक दल के रूप में है ।
भविष्य में जिलावार होने वाली बैठकों में निर्णय किया जा सकेगा कि हम राजनीति के क्षेत्र में काम करेंगे या नहीं ।
श्री पोद्दार ने झारखंड जन महासभा की कार्यसमिति की सूची जारी करते हुए बताया है कि इसमें उपाध्यक्ष राजकुमार केसरी (पूर्वी सिंहभूम) , भास्कर राव (रांची) हरिदास टुडू (पाकुड़) , डॉ लक्ष्मण गोप (पश्चिमी सिंहभूम) , गंगाधर शर्मा (दुमका) , महासचिव श्यामसुंदर मिश्रा (पूर्वी सिंहभूम) , सचिव रामचंद्र राव (पूर्वी सिंहभूम) , कृष्ण कुमार उर्फ अमन (पाकुड़) , कोषाध्यक्ष विजय केडिया (रांची) एवं कार्यसमिति सदस्य रांची से संदीप गुप्ता व मयंक बुधिया , पाकुड़ से चंदन प्रकाश , संजय सिंह एवं शिवम कुमार , धनबाद से अमरेश सिंह , बोकारो से सुशांत ओझा , गोड्डा से यदुवंशी आर्यन , पूर्वी सिंहभूम से राजेंद्र सिंह , संतोष कुमार गनेड़ीवाला एवं संदीप कुमार को बनाया गया है ।
श्री पोद्दार ने यह भी बताया कि झारखंड प्रदेश महिला सभा जो कि अखिल भारत हिंदू महासभा से संबद्ध थी का नामकरण अब 'झारखंड महिला सभा' कर दिया गया है और यह अब झारखंड जन महासभा की इकाई होगी ।
यह जानकारी झारखंड जन महासभा के द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है ।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews