Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पेट्राेल पंप के कर्मियों से स्पेशल सेल की टीम ने तीन बार की पूछताछ, दाे पर शक

कंकड़बाग काॅलोनी मोड़ के पास स्थित मुकुट श्री सर्विस पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूट के मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है। छानबीन में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उसी आधार पर छापेमारी जारी है। बुधवार का स्पेशल सेल की एक टीम ने तीन बार पंप कर्मियों से पूछताछ की। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया। पुलिस एक हफ्ते का वीडियो फुटेज खंगाल रही है।

साथ ही पंप कर्मियों के मोबाइल का कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। पुलिस को पंप के दो कर्मियों पर भी शक है। घटना के लाइनर के बारे में कुछ जानकारी मिली है। हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। तीन संदिग्ध हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ हाे रही है। सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है।
फुटेज में दौड़कर भागते दिखा अपराधी: मंगलवार की शाम घटना तिवारी बेचर के पास स्थित एसबीआई के बेसमेंट में हुई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध अलग-अलग समय में दिखाई दे रहे हैं। एक कैमरे के फुटेज में घटना के बाद एक युवक मैनेजर से छीना हुआ बैग लेकर राजेंद्रनगर टर्मिनल की तरफ भागता हुआ दिख रहा है। हालांकि उसका चेहरा स्पष्ट नहीं है। पुलिस यह मान रही है कि घटना में एक ही युवक शामिल है। हालांकि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कुछ और अपराधी घटनास्थल से थोड़ी दूर हटकर खड़े हों।
सरेशाम पंप मैनेजर काे जख्मी कर लूटे थे 8.60 लाख
मंगलवार की शाम पंप के मैनेजर अच्युतानंद राय पर हमला कर अपराधियों ने 8.60 लाख रुपए लूट लिए थे। अच्युतानंद शाम के वक्त हर दिन की तरह पैसे लेकर तिवारी बेचर की शाखा में बाइक से जमा करने पहुंचे थे। वे बाइक बाहर की खड़ी कर आगे बढ़े। वे जैसे ही बेसमेंट में पहुंचे, पीछे से एक बदमाश आया और उनके सिर पर रॉड से हमला कर बैग लेकर फरार हो गया। घायल मैनेजर का इलाज कंकड़बाग के ही नर्सिंग होम में चल रहा है। उनकी स्थिति ठीक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/petrail-pump-personnel-questioned-by-special-cell-team-three-times-suspect-dae-127680482.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ