Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शिल्पी अपने पति से फोन पर करती थी बात, इसलिए राहुल ने कर दी हत्या

गोपालपुर के अभिया गांव में युवक और महिला की मौत में एक और खुलासा हुआ है। मृतक राहुल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह शिल्पी से बहुत ज्यादा प्यार करता था। शिल्पी अक्सर अपने पति से फोन पर बात करती थी और उसका फोन नहीं उठाती थी। इसी से आहत होकर उसने पहले शिल्पी को मारा फिर खुदकुशी कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा है भाभी (शिल्पी) भी उससे बहुत ज्यादा प्यार करती थी।

शिल्पी अगर किसी से बात भी कर लेती थी तो उसे बहुत गुस्सा आ जाता था। पिछले दिनों वह भैया से बात करती थी और उसका फोन नहीं उठाती थी। इसी कारण उसने आत्महत्या का निर्णय लिया। राहुल ने यह भी दावा किया है कि शिल्पी के साथ उसके अंतरंग संबंध थे। उधर, लोगों का कहना है कि राहुल एक सिरफिरा आशिक था, इसलिए सुसाइड नोट में अनाप-शनाप लिख कर चला गया। राहुल का प्यार एकतरफा था।अगर दोनों तरफ से प्यार होता तो इस तरह की घटना नहीं होती।

शिल्पी के ससुर ने कहा- बाथरूम का दरवाजा बंद था, इसलिए तोड़ डाला

शिल्पी के ससुर अभिमन्यु मंडल ने कहा कि घटना वाले दिन जब वह सुबह में जगे तो उन्होंने पत्नी से कहा कि उन्हें बाथरूम जाना है। बाथरूम खाली है या नहीं जरा देखकर आओ। जब उनकी पत्नी देखने गई तो पाया कि शौचालय अंदर से बंद है। अंदर से कोई आवाज भी नहीं आ रही थी। इसके बाद उन्होंने घर में देखा तो शिल्पी भी नहीं थी।

घर के सभी सदस्यों ने सोचा कि शिल्पी का आठ दिन पहले ही प्रसव हुआ है, हो सकता है कि कमजोर होने की वजह से वह बाथरूम में बेहोश हो गई होगी। इसके बाद एक हथौड़ी मंगवाया और दीवार तोड़कर दरवाजा खोला गया। मालूम हो कि पुलिस हरेक दृष्टिकोण से मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान कर साक्ष्य जुटा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का फिलहाल इंतजार कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/navagchhiya/news/shilpi-used-to-talk-to-her-husband-on-phone-so-rahul-murdered-127680485.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ