थाना क्षेत्र के सिरसिया कला वार्ड-5 में मंगलवार की रात्रि को सेवानिवृत्त शिक्षक के बंद घर का दरवाजा तोड़ लगभग पांच लाख रुपए मूल्य के समान की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पर दरोगा विनोद कुमार व रामसुंदर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच मामले का जांच किया। चोरी की वारदात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित नजर आए। पीड़ित वार्ड नंबर-5 निवासी सह सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित इंद्रदेव झा अनंत पूजा पर अपनी पुत्री के घर रामपुर आदि गए थे।
पीड़ित बताया कि वे अनंत पूजा के अवसर पर पुत्री के घर रामपुर गए थे। पीड़ित ने आगे बताया कि मंगलवार की रात्रि चोरों ने मुख्य ग्रिल का ताला तोड़ घर मे घुसा। इसके पश्चात ट्रंक, गोदरेज का ताला तोड़कर उसमे रखे नगदी, जेवरात, कपड़ा, कांसा का बर्तन व अन्य कीमती सामान कि चोरी कर ली।
उसके बाद चोर सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र झा के बंद पड़े घर के आंगन में प्रवेश कर ग्रिल का ताला काट कर चोरी कि घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पड़ोसी विश्वंभर झा के किराना दुकान में चोरी का असफल प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि पांच लाख के करीब सम्पत्ति चोरी की गई है। मामले को लेकर पीड़ित गृहस्वामी पंडित इंद्रदेव झा ने थाना में लिखित आवेदन दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/bhargama/news/thieves-break-lock-of-two-closed-houses-and-steal-five-lakh-127680530.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews