Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जिले के दो लाल को किया गया सम्मानित,भारतीय प्रशासनिक सेवा में दोनों का हुआ चयन

स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच के तत्वावधान में मंगलवार को डुमरा रोड स्थित निजी अस्पताल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित जिले के नानपुर प्रखंड के बेला बिरार निवासी दीपांकर चौधरी एवं आदित्य सौरभ को अंगवस्त्र पहना व जानकी उद्भव झांकी देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, दोनों युवाओं को मंच के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कुलभूषण प्रशस्ति पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया राघवेंद्र ठाकुर व संचालन मंच के जिला संयोजक श्रीनिवास मिश्र ने की। वहीं, कार्यक्रम के अंत में पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणब मुखर्जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विमल शुक्ला, डॉ. रेणु चटर्जी, दिनेश चंद्र द्विवेदी, विमल कुमार परिमल, डॉ. नवल किशोर सिंह, डॉ. प्रियदर्शी आदर्श, डॉ. पियुषी शरद, रामसखा चौधरी, रामएकबाल सिंह, डॉ. मृत्युंजय झा व संजय शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/two-lal-of-the-district-were-honored-127677009.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ