दीपनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को शोकसभा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और बेगूसराय के बछवारा विधायक व भागलपुर पर्यवेक्षक रामदेव राय के निधन पर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष परवेज जमाल ने कहा कि एक साधारण परिवार से आए प्रणव मुखर्जी जैसा व्यक्तित्व कम ही होता है। वे अपने व्यक्तित्व से शिखर तक पहुंचे जिसे देश कभी भुला नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि विधायक रामदेव राय गांधी विचारधारा से प्रभावित थे और कांग्रेस की मजबूत रीढ़ थे। सभा में सुनील तिवारी, मुजफ्फर अहमद, डॉ. प्रवीण झा, जावेद अहमद मौजूद थे। टीएमबीयू में बुधवार काे सीनेट हॉल में शाेकसभा कर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी काे श्रद्धांजलि दी गई। रजिस्ट्रार अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रणव मुखर्जी का अंग क्षेत्र से आत्मीय लगाव था। डीएसडब्ल्यू डाॅ. राम प्रवेश सिंह ने कहा कि प्रणव मुखर्जी कुशल राजनेता थे।
प्रॉक्टर डॉ. रामसेवक सिंह ने कहा कि प्रणव मुखर्जी राजनेता के साथ शिक्षाविद भी थे। शोकसभा के बाद विश्वविद्यालय के कामकाज को बंद कर दिया गया। शोक सभा में एफए पद्मकांत झा, सीसीडीसी, पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर और अन्य लाेग माैजूद थे। दूसरी तरफ मारवाड़ी काॅलेज में भी शाेकसभा की गई। प्राचार्य डाॅ. गुरुदेव पाेद्दार और शिक्षकाें तथा कर्मियाें ने पूर्व राष्ट्रपति काे श्रद्धांजलि दी। पीजी गांधी विचार विभाग में भी श्रद्धांजलि दी गई। सबौर छोटी हाट स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सुजीत कुमार झा, मामून रशीद, नवज्योति रंजन वर्मा, सुनीता झा, ब्रज बिहारी झा, चिंटू ने पूर्व राष्ट्रपति काे श्रद्धांजलि दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/a-person-rarely-resembles-former-president-pranab-mukherjee-127680474.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews