Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दीघा में घर से बुलाकर प्राइवेट स्कूल के चालक काे मार डाला, झाड़ी में मिला शव

राजीवनगर रोड नंबर 23 में बाउंड्री की हुई जमीन की झाड़ी में बुधवार शाम एक युवक का शव मिला। चरवाहों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान 24 साल के गोलू उर्फ दीपक के रूप में हुई। वह दीघा हाट के पास स्थित हरिपुर काॅलोनी का रहने वाला था। दीघा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव सड़ गया था। गोलू के हाथ पर बने टैटू और दाएं हाथ का कड़ा देखकर पहचान की गई। गोलू के बड़े भाई अरुण ने कहा कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने दीघा के ही करण और अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। करण पहले भी जेल जा चुका है और शराब का धंधेबाज है। थानेदार मनोज सिंह ने कहा कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।
खाली पैर रात 11:30 बजे निकला था घर से
गोलू पीएंडएम मॉल के पास स्थित एक निजी स्कूल का चालक था। बड़ा भाई अरुण भी चालक है। अरुण ने कहा कि 30 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे गोलू के मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद फोन पर बात करते हुए वह घर से निकल गया। कहा कि बात करके लौटते हैं, स्कूल के पास जा रहे हैं। वह घर से खाली बदन ही निकला था। सिर्फ हाफ पैंट पहने हुए था। पैर में चप्पल भी नहीं थी। अरुण ने कहा कि 10 मिनट बाद ही मैंने फोन किया तो उसने कहा कि बस लौट रहे हैं। कुछ देर बाद दाेबारा फोन किया तो बंद आने लगा।

लड़काें ने की थी मारपीट
अरुण ने कहा कि उसे आसपास के लोगों ने बताया है कि रविवार की रात कुछ लड़के गोलू के साथ मारपीट कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी यह जानकारी दी। पुलिस गोलू के मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है। इसके बाद मामले का राजफाश होगा। लोगों ने पुलिस से कहा कि मामले का आरोपी लुटेरा भी है और शातिर भी। वह पहले भी जेल जा चुका है।
सालभर पहले हुई थी पिता की मौत: गोलू दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई अरुण है। लोगों ने बताया का अरुण के पिता का एक साल पहले ही निधन हुआ है। परिवार अभी उसी सदमे को भूल नहीं पाया था। इधर घर के छोटे लड़के की हत्या हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Called from home in Digha and killed the driver of a private school, the body was found in the bush


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/called-from-home-in-digha-and-killed-the-driver-of-a-private-school-the-body-was-found-in-the-bush-127680471.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ