एक निजी स्कूल के वैन चालक गाेलू कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने दाे संदिग्धाें काे उठाया है। परिजनाें के शक के आधार पर पुलिस ने करण कुमार व उसके एक दाेस्त काे पकड़ा है। करण हरिपुर का रहने वाला है। उसका दाेस्त भी पास में ही रहता है। करीब सात घंटे तक पुलिस ने इन दाेनाें से पूछताछ की लेकिन उन्होंने जुर्म कबूल नहीं किया है। पुलिस इलाके में छापेमारी करने में जुटी है।
किसी ने उसे माेबाइल से काॅल कर घर से बुलाया था। गाेलू 30 अगस्त की रात करीब पौने 12 बजे गोलू घर से निकला था फिर वापस नहीं हुआ। बुधवार काे उसकी लाश दीघा थाना के विकासनगर कोठिया के पास झाड़ी से पुलिस ने बरामद की थी। थानेदार मनाेज कुमार ने बताया कि घटना की रात किस नंबर से गोलू के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाला कौन था। यह सब पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। करण और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/suspect-in-custody-in-private-school-drivers-murder-case-127683982.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews