Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

महिला की गला रेत कर हत्या; फतुहा के मासाढ़ी में कररुआ नदी से मिला शव

अपराधियों ने संपतचक प्रखंड की एक 30 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को फतुहा प्रखंड के मासाढ़ी गांव के सरकारी स्कूल के पीछे कररुआ नदी में फेंक दिया। गौरीचक पुलिस ने गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर नदी से शव बरामद किया। पुलिस ने घटनास्थल से महिला का पर्स, बैंक के कुछ कागजात, महिला का फोटो, मोबाइल फोन व उसकी चप्पल बरामद की है।

इनसे उसकी पहचान संपतचक प्रखंड के सोना गोपालपुर की मंजूषा देवी के रूप में हुई। नदी के किनारे एक जगह पर खून के धब्बे भी मिले हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने महिला को वहां लाकर तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक कर फरार हो गए।
संपतचक में बेचती थी सब्जी
महिला की शादी धनरुआ थाना क्षेत्र के रहनेवाले संजीत पंडित से हुई थी। उसका अपने पति से संबंध ठीक नहीं था। वह संपतचक बाजार में अलग रहकर सब्जी बेचती थी। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद महिला के मोबाइल में सेव नंबरों पर संपर्क किया तो सभी बंद आ रहे थे। बैंक के कागजात से पता चलता है कि महिला ने बीते बुधवार को ही खाते से 80 हजार रुपए की निकासी की थी। गौरीचक थाना प्रभारी के अनुसार मोबाइल का टावर लोकेशन लिया जा रहा है कि घटनास्थल पर कौन लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/woman-strangled-to-death-dead-body-found-in-karua-river-in-masadhi-of-fatuha-127683968.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ