राजधानी के करीब 5 लाख बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम 7 सितंबर से शुरू होगा। बिजली कंपनी मुख्यालय के पदाधिकारियों के मुताबिक मीटर लगाने वाली एजेंसी को तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया है। लॉकडाउन की वजह से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम बंद था। अबतक पेसू क्षेत्र में करीब 50 हजार व्यावसायिक उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया है। सात सितंबर से अभियान चलाकर घरेलू और व्यवसायिक यानी सभी उपभोक्ताओं का मीटर बदलने की तैयारी की जा रही है।
सिक्योरिटी मनी से रिचार्ज कर देगी कंपनी
बिजली कनेक्शन लेते समय उपभोक्ताओं से ली जाने वाली राशि को बिजली कंपनी रिचार्ज करेगी। जिन उपभोक्ताओं का बिल बकाया होगा, उनकी सिक्योरिटी मनी में राशि को घटाकर शेष राशि जमा करने के लिए बिल दिया जाएगा।
घर बैठे मोबाइल की तरह होगा रिचार्ज
प्रीपेड मोबाइल की तरह घर बैठे स्मार्ट प्रीपेड मीटर को ऑनलाइन रिचार्ज कर सकेगे। जो उपभोक्ता ऑनलाइन रिचार्ज नहीं कर पाएंगे, वे डिविजन कार्यालय के राजस्व काउंटर पर जाकर रिचार्ज करा सकेंगे। अवकाश के दिन रिचार्ज नहीं होने पर सप्लाई बंद नहीं होगी। अगले दिन 12 बजे के बाद सप्लाई बंद की जाएगी।
बिल में सप्लाई वाले घंटे का होगा जिक्र
पोस्टपेड उपभोक्ताओं की तरह ही प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं का हर माह बिल बनेगा। जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता ऑनलाइन बिल निकाल सकते हैं। इस बिल में बिजली सप्लाई वाले घंटे का भी जिक्र होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने 21 घंटे से कम बिजली सप्लाई देने पर कम फिक्स चार्ज लेने का आदेश दिया है। यह आदेश 1 अप्रैल, 2020 से लागू है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिजली बिल में गड़बड़ी की समस्या समाप्त होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/smart-prepaid-meter-of-electricity-will-be-installed-in-7-houses-50-thousand-commercial-consumers-have-already-been-installed-here-127683994.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews