बिराटनगर के दो व्यवसाई को हथियार का भय दिखा कर फिरौती मांगने के आरोप में एक भारतीय नागरिक सहित चार नेपाली को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मोरंग के पुलिस कप्तान संतोष खडका से मिली जानकारी के अनुसार हथियार दिखा विराटनगर के एक पान मसाला कारोबारी व एक कम्प्यूटर पार्ट्स के कारोबारी से फिरौती मांगने के आरोप में सीतामढ़ी जिले का रहने वाला जो वर्तमान में विराटनगर के जलजला रोड स्थित एक किराए के घर में रह रहे राजू साह, कटहरी के किसन साह, रविन शर्मा, अभिषेक राय व सप्तरी के नन्दकिशोर साह को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी खडका ने बताया कि कुछ समय पूर्व बिराटनगर के चाइना बजार के संचालक नरेश साह के घर से 11 लाख रुपये लूट का आरोपी है। साथ ही फिरौती की रकम मांगने पर एक व्यवसायी ने आरोपी को 5 लाख रुपये फिरौती दिया था। वहीं दूसरे व्यवसायी को बार-बार दस लाख रुपए फिरौती मांगे जाने के बाद इसकी शिकायत रविवार को पुलिस को पीडित ने दिया था। जिसके बाद पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक पीस ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन राउंड गोली तथा 97 हजार नगद जिसमे 49 हजार चार सौ 50 भारतीय रुपये, 16 पीस मोबाइल, कोटक महेन्द्रा बैंक के चेक दो पीस, तीन मोटरसाइकल व एक चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का सरगना अभिषेक साह है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jogbani/news/4-nepali-youths-including-an-indian-citizen-arrested-for-ransom-127680515.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews