बथनाहा थाना क्षेत्र के विश्नपुर गांव के स्कूल के समीप बुधवार की देर शाम पांच बदमाशों ने पिस्टल के बल पर बाइक सवार किराना व्यवसायी से 45 हजार रुपए लूट लिया। विरोध करने पर पिस्टल के बट से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग निकले। स्थानीय लोगों ने जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जख्मी बथानाहा गांव के वार्ड छह निवासी विश्नुदेव महतो का इलाज जारी है। जख्मी बिश्नुदेव महतो ने नगर थाने में फर्द बयान दर्ज कराने के लिए एक आवेदन दिया है।
इसमें विश्नपुर गांव निवासी अभिनाश कुमार, जितु दास, पवन कुमार, रंजन कुमार एवं कुणाल कुमार को आरोपित किया गया है। दिए गए आवेदन में बताया कि वह अपने गांव में किराना का दुकान करता है। इसी बीच बुधवार को अपनी बहन से पैसे लेने के लिए मझौलिया गया था। बहन से 45 हजार रुपए लेकर देर शाम वह अपने घर लौट रहा था। लौटने के क्रम में विश्नपुर गांव के स्कूल के समीप पूर्व से घात लगाए आरोपियों ने उसे घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने उसे पैसे देने के लिए कहा। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा से प्रहार करने लगा। इसी बीच एक आरोपी ने पिस्टल के बट से उसके सर पर मार दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/45-thousand-robbed-from-grocery-businessman-on-the-basis-of-pistol-127683961.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews