Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

महकार में मारपीट के 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

रोह थाना क्षेत्र मे सोमवार की शाम को पुलिस ने महकार गांव के विवाद में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया जिसमे से एक अभियुक्त को महकार गांव के मुसाफिर यादव के हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया।

हत्या का अभियुक्त रंजन कुमार पिता उमेश यादव को गिरफ्तार किया वहीं इसके साथ तीन और लोगों की गिरफ्तारी की गई जिसमे उतीस कुमार पिता सतेन्द्र यादव, बाल्मीकि कुमार पिता राजकुमार यादव, विशेस्वर यादव पिता बूंदी यादव को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया की महकार गांव में जमीन विवाद में अबतक कई प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। विवाद का शुरुआत गैरमजरुआ जमीन से शुरू हुआ था जो अब वर्चस्व के कारण दो गुटों में आपस में मारपीट का मामला बन गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/roh/news/4-accused-of-assault-in-mahakar-arrested-127673392.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ