विगत 3 दिन पूर्व हुए सीएसपी संचालक की हत्या के बाद एसपी अनिल कुमार के द्वारा गठित स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से लूटे गए 77 हजार पांच सौ रुपये भी बरामद किया गया है। साथ ही घटना में उपयुक्त अपाचे बाइक व कई जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि मृतक सीएसपी संचालक सुजीत कुमार के साथ जा रहे सुप्पी थाना क्षेत्र के बराही गांव निवासी शिवम कुमार को पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किया गया।
इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक के निशानदेही पर सुप्पी थाना क्षेत्र के ढेग गांव में छापेमारी कर ढ़ेग गांव निवासी विकास कुमार सिंह एवं पिकु कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही शिवम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
तीनों गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/riga/news/3-crooks-with-cartridges-arrested-in-robbery-case-from-csp-operator-127676914.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews