जिले में काफी हद तक काबू में आ चुके कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसारने लगा है। लगातार बेपरवाह होती भीड़ का खामियाजा दिखना शुरू हो गया है। 24 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
पिछले 4 दिनों से जहां हर दिन 10-12 बजे सामने आ रहे थे वही सोमवार को अचानक संक्रमितों की संख्या ढाई गुनी हो गई । सोमवार को कुल 27 लोग पॉजिटिव पाए गए इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2048 पहुंच गई है।
जिला स्वास्थ समिति द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार अब तक जिले में 79636 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है इनमें से 79017 लोगों की रिपोर्ट भी आ चुकी है ।
अब तक 2048 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जबकि 66101 लोग नेगेटिव पाए गए हैं 619 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है कोरोना पॉजिटिव हुए 2048 लोगों में से 18 से 98 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं । जिले में कोरोना के कुल 143 एक्टिव मरीज हैं
जिनका इलाज ओम आइसोलेशन और आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। एकाएक एक ही दिन में 27 नए कोरोना मरीज आने के बाद स्वास्थ्य महकमा भी सकते में आ गया है। बता दें कि जिले में लॉकडाउन में छूट मिलने के साथ ही लोग बेपरवाह हो गए हैं और खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो रहा है। दुकानों, चौराहों, बैंकों में और वाहनों में बेकाबू भीड़ को रोना को पैर पसारने के मौके दे रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/27-corona-patients-in-24-hours-number-of-infected-reached-2048-in-district-127673400.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews